
लाहौर : (Lahore) पाकिस्तान क्रिकेट में इंग्लैंड दौरे के बीच टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके बाद पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक (former captain Misbah-ul-Haq) ने पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) (Pakistan Cricket Board) ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो (ESPNcricinfo) के अनुसार मिस्बाह ने लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में बल्लेबाजी सलाहकार के पद से भी हटने का फैसला लिया है। उनका यह कदम इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच पीसीबी के टीम और कोचिंग स्टाफ में फेरबदल किये जाने के एक दिन बाद आया है।
पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट (second Test played at Lord’s) में उसे 194 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तीसरे टेस्ट से पहले टेस्ट टीम से सात खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। इनमें मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान आगा, अली उस्मान, आमेर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं। इसके अलावा मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी पद से हटा दिया गया।
टेस्ट टीम में पांच नए चेहरे
पीसीबी ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह को (Arafat Minhas, Mohammad Imran Jr., Saad Baig, Mohammad Imran Randhawa, and Razaullah) टेस्ट टीम में शामिल किया है। इनके अलावा साइम अयूब और अब्दुल्ला फजल भी टीम से जुड़ेंगे। सफेद गेंद की टीम के मुख्य कोच माइक हेसन और गेंदबाजी कोच एश्ले नॉफ्के को टेस्ट टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है। तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जाना है।
पीसीबी में कई भूमिकाएं निभा चुके हैं मिस्बाह
2017 में पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में शामिल मिस्बाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (retiring from international cricket) लेने के बाद पीसीबी में कई भूमिकाएं निभाईं। 2019 में उन्हें मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता की दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अक्टूबर 2020 में उन्होंने मुख्य चयनकर्ता का पद छोड़ दिया था, जबकि अगले साल मुख्य कोच की जिम्मेदारी से भी इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह पीसीबी से अलग-अलग भूमिकाओं में जुड़े रहे। 2024 में उन्हें पुरुषों की चैंपियंस कप प्रतियोगिता के पांच मेंटर्स में शामिल किया गया था। उन्होंने घरेलू महिला टीमों को भी मेंटर किया।
पिछले महीने मुल्तान में आयोजित 50 ओवर की नेशनल चैंपियंस कप में मिस्बाह ने पाकिस्तान गोल्ड टीम को कोचिंग दी थी, जिसने शाहीन अफरीदी की कप्तानी में खिताब जीता। इसी साल मार्च में मिस्बाह को चार सदस्यीय चयन समिति का हिस्सा बनाया गया था। इस समिति में आकिब जावेद, सरफराज अहमद और असद शफीक भी शामिल थे। इसके साथ ही वह पीसीबी के साथ साल में 180 दिन की जिम्मेदारी वाले बल्लेबाजी सलाहकार के अनुबंध पर भी थे।
