बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ की रिलीज डेट का ऐलान

Mumbai: Release Date Announced for Rashmika Mandanna's 'Maesa'

मुंबई : (Mumbai) रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मैसा’ (Rashmika Mandanna’s highly anticipated action-drama film ‘Maesa’) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। रविंद्र पुल्ले के निर्देशन (Directed by Ravindra Pulle) में बनी यह फिल्म 27 नवंबर 2026 (hit theaters on November 27, 2026) को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को भारत की शुरुआती फीमेल-लेड पैन-इंडिया (female-led pan-India films) फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। मेकर्स की ओर से अब तक जारी किए गए रश्मिका के अलग-अलग लुक पोस्टर्स में उनका इंटेंस अंदाज देखने को मिला है, जिसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

‘मैसा’ में रश्मिका एक ऐसे दमदार और चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आएंगी, जो उनके अब तक के निभाए किरदारों से काफी अलग बताया जा रहा है। फिल्म के जरिए अभिनेत्री पहली बार इतने बड़े स्तर पर एक्शन से भरपूर और इंटेंस भूमिका में दिखाई देंगी। अनफॉर्मुला फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में एक्शन के साथ भावनात्मक कहानी और बड़े पैमाने पर तैयार किए गए विजुअल्स देखने को मिलेंगे।

रश्मिका ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपने किरदार की झलक शेयर करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म के पोस्टर्स में अभिनेत्री का बदला हुआ और दमदार लुक पहले ही चर्चा बटोर चुका है। ‘मैसा’ के जरिए मेकर्स एक महिला केंद्रित कहानी को पैन-इंडिया स्तर (female-centric story on a pan-India scale) पर पेश करने की तैयारी में हैं। अब 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में रश्मिका का नया अवतार दर्शकों पर कितना प्रभाव छोड़ता है, यह देखना दिलचस्प होगा।