बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : फिर लौटेगी ‘3 इडियट्स’ की तिकड़ी, राजकुमार हिरानी ने दिया बड़ा संकेत

Mumbai: The trio of "3 Idiots" will return, Rajkumar Hirani hints

मुंबई : (Mumbai) साल 2009 में रिलीज हुई आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी (Aamir Khan, R. Madhavan, and Sharman Joshi) स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। निर्देशक राजकुमार हिरानी (Director Rajkumar Hirani) ने फिल्म के सीक्वल पर काम किए जाने की पुष्टि कर दी है। हिरानी के मुताबिक, लेखक अभिजात जोशी के साथ काम करते हुए सीक्वल का विचार सामने आया। नई कहानी रैंचो, फरहान और राजू की जिंदगी से जुड़ी होगी और कोशिश है कि इसे पहली फिल्म की भावनात्मक और मनोरंजक विरासत के अनुरूप बनाया जाए।

राजकुमार हिरानी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल फिल्म शुरुआती चरण में है और इसकी कहानी पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा, “हम इस पर काम कर रहे हैं।” निर्देशक के अनुसार, सीक्वल को लेकर जल्दबाजी नहीं की जाएगी। फिल्म तभी आगे बढ़ेगी, जब कहानी पहली ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) के स्तर तक पहुंचने में कामयाब होगी। हिरानी और अभिजात जोशी की जोड़ी इस प्रोजेक्ट के साथ-साथ एक अन्य कहानी पर भी काम कर रही है। ऐसे में सीक्वल को लेकर दर्शकों को अभी आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी का इंतजार करना होगा।

इस बीच फिल्म के प्रमुख कलाकार आर. माधवन और शरमन जोशी (actors, R. Madhavan and Sharman Joshi) की ओर से भी ऐसे संकेत मिले हैं, जिनसे उनके लोकप्रिय किरदार फरहान और राजू की वापसी की उम्मीद बढ़ी है। पहली फिल्म ने शिक्षा व्यवस्था, दोस्ती और अपने सपनों को चुनने जैसे विषयों को बेहद प्रभावी अंदाज में पेश किया था और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। अब अगर आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की चर्चित तिकड़ी दोबारा साथ आती है, तो ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर दर्शकों की उत्सुकता निश्चित रूप से चरम पर पहुंच जाएगी।