
मुंबई : (Mumbai) ‘मुसाफिर कैफे’ (‘Musafir Cafe’) में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली अभिनेत्री वेदिका पिंटो (Actress Vedika Pinto) अब अभिनेता लक्ष्य के साथ एक नई फिल्म में नजर आएंगी। फिल्ममेकर प्रोसीत रॉय (filmmaker Prosit Roy) की अगली निर्देशित फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि यह कहानी पारंपरिक रोमांस से अलग होगी, जिसमें प्यार के साथ मनोवैज्ञानिक पहलुओं और अप्रत्याशित ट्विस्ट का तड़का देखने को मिलेगा। वेदिका इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी।
‘राख’ से अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रोसीत रॉय (Prosit Roy, who carved a niche for himself with ‘Raakh’) एक बार फिर अपनी खास स्टोरीटेलिंग शैली के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी में हैं। उनकी आगामी फिल्म में लक्ष्य एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जिसमें कई परतें होंगी और जो कहानी के साथ लगातार नए रंग दिखाएगा। लक्ष्य इससे पहले ‘किल’, ‘चांद मेरा दिल’ और ‘द बार्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ (‘Kill’, ‘Chand Mera Dil’, and ‘The Bstards of Bollywood’) जैसे अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में अपनी अभिनय क्षमता और वर्सेटिलिटी दिखा चुके हैं। ऐसे में इस फिल्म में उनका नया और अनप्रेडिक्टेबल अंदाज देखने की उम्मीद है।
प्रोसीत रॉय की इस अनटाइटल्ड फिल्म में लक्ष्य और वेदिका पिंटो की फ्रेश जोड़ी (fresh pairing of Lakshya and Vedika Pinto) कहानी का केंद्र होगी। फिल्म में रोमांस के साथ मनोवैज्ञानिक ड्रामा को जोड़े जाने की बात सामने आई है, जिससे इसकी कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, फिल्म की कहानी, अन्य कलाकारों और रिलीज से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। फिल्म के आधिकारिक नाम और बाकी विवरणों का इंतजार है, लेकिन लक्ष्य और वेदिका की नई जोड़ी के साथ प्रोसीत रॉय का कहानी कहने का अनोखा अंदाज इस प्रोजेक्ट को खास बना सकता है।
