बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : वरुण धवन का देसी अंदाज, खेतों में सीख रहे धान की खेती

Mumbai: Varun Dhawan's rustic side—learning paddy farming in the fields

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता वरुण धवन (Actor Varun Dhawan) इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ खेती-बाड़ी का भी आनंद लेते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बताया था कि उन्होंने एक फार्म खरीदा है और इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया था। उस समय सामने आए वीडियो में वरुण अपने फार्म पर बैठकर चाय और बिस्कुट का लुत्फ उठाते दिखाई दिए थे। अब अभिनेता ने फार्म से अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘खेती शुरू।’ (Varun wrote, “Farming begins”) तस्वीरों में वह खेत में धान के पौधे लगाते और किसानों के साथ मिलकर खेत जोतते नजर आ रहे हैं। अभिनेता बेहद सहज अंदाज में खेती के तौर-तरीके सीखते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों से साफ है कि वरुण सिर्फ फार्म खरीदकर रुकने के बजाय खेती के काम को करीब से समझने और खुद उसका अनुभव लेने में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

वरुण की इन तस्वीरों पर उनके प्रशंसक भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) में देखा गया था। जून 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े (Mrunal Thakur and Pooja Hegde alongside Varun) मुख्य भूमिकाओं में नजर आई थीं। फिल्मों से इतर वरुण का यह देसी और किसान वाला अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा बटोर रहा है।