
नई दिल्ली : (New Delhi) टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Tata Realty and Infrastructure Limited) (टीआरआईएल) ने गौरव जैन को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) (Gaurav Jain as its new Managing Director (MD) and Chief Executive Officer) (CEO) नियुक्त किया है। जैन की नियुक्ति 01 अक्टूबर, 2026 से प्रभावी होगी।
टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि कंपनी ने 01 अक्टूबर से गौरव जैन को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
जैन के पास आवासीय और व्यावसायिक रियल एस्टेट सेक्टर में 23 साल से ज्यादा का अनुभव है। कंपनी ने कहा कि उन्हें बिजनेस ग्रोथ, संस्था बनाने, स्ट्रैटेजिक प्लानिंग, ऑपरेशनल एक्सीलेंस, सेल्स और मार्केटिंग, और लाभ और हानि मैनेजमेंट में महारत हासिल है। कंपनी ने कहा कि जैन, संजय दत्त (Sanjay Dutt) की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में नए मौकों की तलाश में टीआरआईएल के एमडी और सीईओ के पद से इस्तीफा दिया था।
उल्लेखनीय है कि टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड (Tata Sons Private Limited) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टीआरआईएल देश की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर कंपनी विकास के अगले चरण की तैयारी कर रही है।
