बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delh i: अडाणी डिफेंस और इंडो-रशियन राइफल्स ने एके-203 के लिए गोला-बारूद की सप्लाई के लिए पांच साल का समझौता किया

New Delhi: Adani Defence and Indo-Russian Rifles sign five-year agreement for AK-203 ammunition supply

नई दिल्ली : (New Delhi) अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (Adani Defence and Aerospace and Indo-Russian Rifles Private Limited) (आईआरआरपीएल) ने भारतीय सशस्त्र बलों की आधुनिक एके-203 असॉल्ट राइफल (Indian Armed Forces’ modern AK-203) के लिए गोला-बारूद की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को पांच साल का ऐतिहासिक समझौता किया है।

कंपनी ने जारी बयान में बताया कि अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (Adani Defence and Aerospace) ने इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (Indo-Russian Rifles Private Limited) के साथ पांच साल का एक समझौता किया है। समझौते के तहत अडाणी डिफेंस पांच साल तक एके-203 के लिए 7.62×39 मिमी गोला-बारूद की सप्लाई करेगी।

इस समझौते से आईआरआरपीएल द्वारा एके-203 राइफल का उत्पादन और अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के द्वारा गोला-बारूद का उत्पादन एक साथ आ गया है, जिससे भारत में एक इंटीग्रेटेड सप्लाई की चेन बन रही है। ये समझौता इस प्रोग्राम के लिए स्वदेशी 7.62×39 मिमी छोटे कैलिबर वाले गोला-बारूद की सप्लाई के लिए किया गया है।

आईआरआरपीएल भारत और रूस का ज्वाइंट वेंचर है, जो कि भारत में एके-203 असॉल्ट राइफल बनाता है। अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड को 2019 में भारत-रूस के बीच सरकारी समझौते के तहत भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एके-203 असॉल्ट राइफल बनाने के लिए किया गया था। इसकी निर्माण इकाई उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कोरवा में स्थित है।

अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस कंपनी ने भारत में छोटे कैलिबर वाले गोला और बारूद के लिए मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं विकसित की हैं, जिसमें कानपुर में एक ऐसी सुविधा भी शामिल है जहां छोटे कैलिबर वाले गोला-बारूद का उत्पादन भी किया जा सकता है। यह समझौता छोटे हथियारों की सप्लाई चेन में घरेलू क्षमताओं को और मजबूत करता है और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को बढ़ावा देता है।

उल्लेखनीय है कि इस ज्वाइंट वेंचर में भारतीय शेयरधारक ‘एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड’ (‘Advanced Weapons and Equipment India Limited’) और ‘म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड’ हैं। इसके साथ ही रूसी शेयरधारक ‘कंसर्न कलाश्निकोव’ और ‘रोसोबोरोनएक्सपोर्ट’ (‘Concern Kalashnikov’ and ‘Rosoboronexport’) हैं। यह व्यवस्था प्रोग्राम के लिए ज़रूरी गोला-बारूद का भारतीय स्रोत उपलब्ध कराती है और कॉन्ट्रैक्ट की अवधि के दौरान सप्लाई को लगातार बनाए रखने में मदद करती है।