बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा जारी

Mumbai: "Mirzapur: The Movie" continues its impressive run at the box office

मुंबई : (Mumbai) अली फजल और पंकज त्रिपाठी (Ali Fazal and Pankaj Tripathi) स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। फिल्म ने वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार को तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले शनिवार को 32 करोड़ और ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 112.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दुनियाभर में फिल्म अब तक 132.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

वीकेंड पर मिली इस मजबूत कमाई से साफ है कि ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) की लोकप्रियता बड़े पर्दे पर भी दर्शकों के बीच बरकरार है। फिल्म को दर्शकों से मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स और फ्रेंचाइजी की मजबूत फैन फॉलोइंग का फायदा बॉक्स ऑफिस पर मिलता नजर आ रहा है। रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म ने पहले से सिनेमाघरों में मौजूद कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

दूसरी ओर, यश की ‘टॉक्सिक’ (Toxic) की रफ्तार वीकेंड पर भी धीमी बनी हुई है। फिल्म ने 12वें दिन 2.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका भारत में नेट कलेक्शन 245.75 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में फिल्म की कमाई अब तक 337.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो इसके कथित 500 करोड़ रुपये के बजट से काफी दूर है। वहीं, ‘हनुमान अंश’ ने 31वें दिन 22.75 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसका कुल कलेक्शन 122.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।