बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए दाम

New Delhi: Maruti Suzuki hikes prices again

गाड़ियां होंगी 20 हजार रुपये तक महंगी
नई दिल्ली : (New Delhi)
देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) (MSIL) ने अपनी चुनिंदा मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि उसने सितंबर से कुछ कारों की कीमत 20 हजार रुपये तक बढ़ाई है। यह इस साल मई के बाद कंपनी की ओर से कार के दाम में तीसरी बढ़ोतरी है। बढ़ी हुई दरें इसी सितंबर से लागू होंगी।

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने सोमवार को शेयर बाजार को नियामक फाइलिंग में बताया, ‘‘कच्चे माल की लागत में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20 हजार रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में यह बढ़ोतरी सितंबर 2026 से प्रभावी होगी।’’

कंपनी ने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से लागत घटाने के उपायों के जरिए बढ़ी हुई लागत के असर को जितना हो सके, कम करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। मारुति सुजुकी इंडिया के मुताबिक, ‘‘महंगाई का दबाव ऊंचे स्तर पर बना हुआ है और लागत का प्रतिकूल माहौल भी कायम है। ऐसे में कंपनी बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा बाजार पर डालने के लिए मजबूर है।’’

उल्लेखनीय है कि मारुति ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में अगस्त में औसतन लगभग 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इस प्राइस हाइक के तहत मारुति की कारें अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से 2,500 से 30 हजार रुपये तक महंगी हुईं थी। ये मई के बाद कार की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है।