बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति में सुधार

New Delhi: Coal supply to the power sector improves

रैक लोडिंग बढ़कर हुई 444 रैक प्रतिदिन
नई दिल्ली : (New Delhi)
केंद्र सरकार (central government) ने सोमवार को कहा कि बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। पिछले चार दिनों में कोयला लोडिंग में 74 रैक प्रतिदिन की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो बढ़कर अब 444 रैक प्रतिदिन हो गई है। यह देश में बिजली उत्पादन की जरूरतों को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।

कोयला मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अब तक बिजली क्षेत्र के लिए 370 रैक प्रतिदिन भेजे जा रहे थे, जो 3 सितंबर को बढ़कर 444 रैक प्रतिदिन हो गई है। इस प्रकार चार दिनों में कुल 74 रैक प्रतिदिन की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो करीब 20 फीसदी की वृद्धि है। अकेले छह सितंबर को ही 31 रैक की सुधार इसमें शामिल है। मंत्रालय ने कहा कि यह विद्युत क्षेत्र को कोयले की सप्लाई को बढ़ाने के लिए कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) (CIL), उसकी सहायक कंपनियों, एससीसीएल और कैप्टिव माइन ऑपरेटरों द्वारा निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

मंत्रालय ने कहा कि आवश्यक ताप विद्युत संयंत्रों (जिनमें कोयले का भंडार मानक आवश्यकता के 25 फीसदी से कम है) की संख्या पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इन संयंत्रों की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए कोयले की आपूर्ति संबंधी सुधारात्मक उपाय पहले से ही लागू किए जा चुके हैं।