बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार में रानी मुखर्जी हुईं सम्मानित

Mumbai: Rani Mukerji honored at the Maharashtra State Film Awards

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री रानी मुखर्जी (actress Rani Mukerji) के लिए 62वां महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह बेहद भावुक पल लेकर आया। यहां प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने उन्हें प्रतिष्ठित राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार प्रदान किया। सम्मान हासिल करते समय रानी भावुक नजर आईं। मंच से उन्होंने मराठी में अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए महाराष्ट्र को अपनी जन्मभूमि के साथ-साथ कर्मभूमि भी बताया।

रानी ने कहा कि महाराष्ट्र उनके जीवन का सिर्फ एक हिस्सा नहीं, बल्कि उनकी पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार (state government) का आभार जताते हुए कहा कि अपने लोगों और अपनी मातृभूमि से मिलने वाला सम्मान उनके लिए बेहद खास है। मुंबई का जिक्र करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि इस शहर ने उन्हें पहचान, दर्शक और करियर दिया। उन्होंने मुंबई को अपना घर और सुरक्षित ठिकाना बताते हुए कहा कि यहां से उनका रिश्ता हमेशा दिल के करीब रहेगा।

अभिनेत्री ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए किसी ट्रॉफी से कहीं बढ़कर है। जब भी वह इसे देखेंगी, उन्हें इसमें अपना मुंबई और महाराष्ट्र (Mumbai and Maharashtra) नजर आएगा। रानी ने अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए कहा कि सिनेमा को उन्होंने कभी सिर्फ पेशा नहीं माना, बल्कि यह उनके लिए एक गहरी भावना और जीवन का अहम हिस्सा रहा है। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) से मिला यह सम्मान उनके इसी लंबे सिनेमाई सफर की एक यादगार पहचान बन गया है।