बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : भगोड़ा हरनेक सिंह अमेरिका से प्रत्यर्पित

New Delhi: Fugitive Harnek Singh extradited from the US

दिल्ली हवाई अड्डे पर सीबीआई ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली : (New Delhi)
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) (CBI) ने सिंगापुर स्कैम मामले में वर्ष 2013 से फरार चल रहे वांछित आरोपी हरनेक सिंह को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित करवाने के बाद उसे यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Indira Gandhi International Airport) से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और लुक-आउट सर्कुलर (Look-Out Circular) (LOC) जारी किया गया था। सीबीआई उसे जल्द ही हरियाणा के पंचकूला स्थित विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करेगी।

सीबीआई ने बताया कि इस मामले में वर्ष 2016 में साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी, जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ था कि वर्ष 2013 में भारत से काम कर रहे जालसाज स्पूफ़्ड कॉल के जरिए सिंगापुर में रहने और काम करने वाले भारतीय नागरिकों से संपर्क साधते थे। कॉल करने वाले खुद को सिंगापुर के आव्रजन अधिकारी बताकर पीड़ितों को डराते थे कि उन्होंने हवाई अड्डे पर उतरते समय फॉर्म में गलत जानकारी भरी है, जिसके चलते उन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उन्हें डिपोर्ट किया जा सकता है। इसके बाद पीड़ितों को कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कथित जुर्माना या सेटलमेंट फीस के नाम पर वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर (Western Union money transfers) के जरिए भारत में पैसे भेजने के लिए विवश किया जाता था।

जांच में यह भी पुष्ट हुआ कि ठगी की गई रकम हरनेक सिंह द्वारा अपने सह-आरोपियों आदित्य भारद्वाज और दीपक जैन के साथ मिलकर संचालित किए जा रहे मनी-ट्रांसफर आउटलेट के माध्यम से प्राप्त की जाती थी।

अपराध को अंजाम देने के बाद हरनेक सिंह मई 2013 में ही भारत छोड़कर फरार हो गया था और बाद में अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल होकर पिछले एक दशक से अधिक समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। हालांकि, उसके फरार रहने के दौरान ही पंचकूला स्थित विशेष अदालत में सह-आरोपी आदित्य भारद्वाज और दीपक जैन के खिलाफ मुकदमा पूरा हुआ और दोनों को 26 मई 2025 को अदालत ने दोषी करार दिया।

अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) के माध्यम से अमेरिका में समन और जमानती वारंट तामील कराए जाने के बावजूद हरनेक सिंह मुकदमे की सुनवाई के लिए अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके चलते पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने 22 अप्रैल 2024 को उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद सीबीआई ने इंटरपोल चैनलों के जरिए आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया। उसके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर भी जारी करवाया था।