बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ऑस्ट्रेलिया में ‘रामायण’ वैश्विक रिलीज से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी

Mumbai: 'Ramayana' will hit theaters in Australia a day before its global release.

मुंबई : (Mumbai) नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘रामायण: भाग 1’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश (Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, and Yash) अभिनीत यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी बीच निर्माताओं ने ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया में ‘रामायण’ (Ramayana) अब अपनी वैश्विक रिलीज से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सोनी पिक्चर्स ऑस्ट्रेलिया की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक ‘रामायण’ अब ऑस्ट्रेलिया में 5 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म की वैश्विक रिलीज पहले से 6 नवंबर निर्धारित है। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ (Godzilla Minus Zero) भी 6 नवंबर को रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच सीधे टकराव और खासतौर पर थिएटर और आईमैक्स स्क्रीन्स के बंटवारे से बचने के लिए ‘रामायण’ की रिलीज एक दिन पहले कर दी गई है।

हालांकि, इस बदलाव का असर फिल्म की अन्य रिलीज तारीखों पर नहीं पड़ा है। ‘रामायण: भाग 1’ दुनियाभर में 6 नवंबर और भारत में 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही इस फिल्म को लेकर देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है।