बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : 7 भागों में बनेगी ‘श्रीमद् भागवतम्’, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

Mumbai: 'Shrimad Bhagavatam' to be made in 7 parts, makers make big announcement

मुंबई : (Mumbai) रामानंद सागर की ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए ‘सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट’ (Sagar Pictures Entertainment) ने अपनी महत्वाकांक्षी महाकाव्य फिल्म श्रृंखला ‘श्रीमद् भागवतम्’ (Shrimad Bhagavatam) का ऐलान किया है। ‘भागवत महापुराण’ पर आधारित इस फ्रेंचाइजी को कुल सात भागों में बनाया जाएगा। इसके पहले भाग ‘श्रीमद् भागवतम् भाग 1: विष्णुराता’ का टीजर पोस्टर जारी कर दिया गया है। ‘विष्णुराता’ का अर्थ ‘विष्णु द्वारा संरक्षित’ है और यह नाम भागवतम् महापुराण से लिया गया है।

फिल्म के टीजर पोस्टर में भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद देते हुए हाथ नजर आ रहा है। पोस्टर का स्वरूप आध्यात्मिकता और भारतीय परंपरा से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ (Om Namo Bhagavate Vasudevaya) मंत्र के साथ भागवतम् की गाथा के आरंभ का संदेश दिया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म की भव्यता और विषय को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

‘श्रीमद् भागवतम् भाग 1: विष्णुराता’ (Srimad Bhagavatam Part 1: Vishnurata) का निर्देशन आकाश सागर चोपड़ा और अमृत सागर चोपड़ा कर रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार करने की योजना बनाई है। फ्रेंचाइजी का पहला भाग 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी, कलाकारों और अन्य जानकारियों का खुलासा निर्माताओं की ओर से आने वाले समय में किया जाएगा।