बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : दिल्ली आरपीएफ ने 55 आपराधिक मामलों में वांछित शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

New Delhi: Delhi RPF arrests notorious accused wanted in 55 criminal cases

नई दिल्ली : (New Delhi) रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) (RPF) की दिल्ली मंडल टीम ने यात्रियों के सामान की चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 55 आपराधिक मामलों में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय (Northern Railway Chief Public Relations Officer Himanshu Shekhar Upadhyay) ने बताया कि 8 सितंबर को दिल्ली मंडल की ‘थेफ्ट ऑफ पैसेंजर बिलॉन्गिंग्स’ टीम अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिरला साइडिंग, सब्जी मंडी स्टेशन के पास रेलवे लाइनों पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान सौरभ उर्फ बंटी (23) पुत्र मुकेश, निवासी करोल बाग, महाराणा प्रताप कार मार्केट, दिल्ली के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उसके पास से आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह मोबाइल कीर्ति नगर क्षेत्र से चोरी किया था। इसके बाद आरपीएफ टीम ने तत्काल कीर्ति नगर थाना पुलिस को सूचना दी और आरोपी तथा बरामद मोबाइल फोन को सीलबंद हालत में संबंधित जांच अधिकारी को सौंप दिया।

आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि उसके विरुद्ध दिल्ली के विभिन्न थानों में कुल 55 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, झपटमारी, चोरी की संपत्ति रखने, लूट, आर्म्स एक्ट तथा आईपीसी और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले शामिल हैं।

रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) के अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की कार्रवाई से रेलवे स्टेशनों, रेलवे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी तथा यात्रियों के सामान की चोरी की घटनाओं में कमी आएगी।