
मुंबई : (Mumbai) प्राइम वीडियो (Prime Video) ने अपनी आगामी मूल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ (‘Don’t Be Shy’) का ट्रेलर जारी कर दिया है। श्रीती मुखर्जी (Directed by Sreeti Mukherjee) के निर्देशन में बनी यह युवा रोमांटिक हास्य फिल्म दोस्ती, पहला प्यार, दिल टूटने और जिंदगी के उतार-चढ़ाव की कहानी पेश करती है। फिल्म का निर्माण आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट (produced by Alia Bhatt and Shaheen Bhatt) ने अपने बैनर एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत किया है, जबकि ग्रिशमा शाह और विकेश भूटानी सह-निर्माता हैं। फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश डुग्गल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू आल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में हैं।
ट्रेलर में आरुषि बजाज की श्यामली ‘शाय’ दास की कहानी दिखाई (story of Aarushi Bajaj’s character, Shyamali ‘Shy’ Das) गई है, जो अपनी जिंदगी को एक तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ाना चाहती है। लेकिन अचानक बदलते हालात उसकी पूरी दुनिया को उलझा देते हैं। शाय खुद को लोकप्रिय और अमीर मयंक के प्रति अपने आकर्षण तथा अपने बिछड़े बचपन के दोस्त ध्रुव के बीच उलझा हुआ पाती है। इसी बीच कॉलेज में रहस्यमयी और बेहद आत्मविश्वासी तारा की एंट्री होती है, जिससे शाय की जिंदगी में रिश्तों और भावनाओं की नई उथल-पुथल शुरू हो जाती है।
फिल्म की कहानी चार युवाओं के रिश्तों, उनकी दोस्ती और बदलती भावनाओं के बीच आगे बढ़ती है। ट्रेलर में कई अप्रत्याशित मोड़ और नए रिश्तों की झलक देखने को मिलती है। निर्देशक श्रीती मुखर्जी के अनुसार, यह फिल्म उस दौर की कहानी है जब युवा वयस्कता की ओर बढ़ रहे होते हैं, लेकिन उनके भीतर बचपन की कई भावनाएं अभी भी मौजूद रहती हैं। ‘डोंट बी शाय’ 25 सितंबर 2026 (‘Don’t Be Shy’ is set to premiere on Prime Video on September 25, 2026) को हिंदी और अंग्रेजी में प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित होगी।
