बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में ‘डोरोथी’ का जलवा

मुंबई : (Mumbai) टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Toronto International Film Festival) (TIFF) 2026 में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कीर्ति सुरेश ने अपनी फिल्म ‘डोरोथी’ के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ तमिल सिनेमा का डंका बजा दिया है। इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कीर्ति सुरेश के साथ निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज, सह-कलाकार सनंत व ऋषिकांत और ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा व अचिंत जैन भी मौजूद रहे। टोरंटो के मंच पर फिल्म का प्रीमियर बेहद शानदार रहा, जहां इसे दर्शकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

‘डोरोथी’ के प्रीमियर पर गूंजीं तालियां
टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में ‘डोरोथी’ का प्रीमियर तमिल सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हुआ। अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने प्रदर्शित इस फिल्म को स्क्रीनिंग के बाद धमाकेदार स्टैंडिंग ओवेशन (खड़े होकर तालियां) मिला। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) ने इस मंच पर तमिल सिनेमा का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय सिनेमा के दायरे से निकलकर वैश्विक स्तर पर पहुंची ‘डोरोथी’ की इस शानदार शुरुआत ने फिल्म को लेकर प्रशंसकों का उत्साह दोगुना कर दिया है।

ग्लोबल मंच पर ‘डोरोथी’ का धमाल
रेड कार्पेट पर निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज (director Karthik Subbaraj), स्टार कास्ट और ऑस्कर विजेता निर्माताओं के साथ कीर्ति सुरेश की मौजूदगी ने ‘डोरोथी’ के ग्लोबल मंच में चार चांद लगा दिए। स्क्रीनिंग के बाद मिले स्टैंडिंग ओवेशन ने पूरी टीम के लिए इस मौके को बेहद यादगार बना दिया। हालांकि, फिल्म की थिएटर रिलीज की तारीख का इंतजार अभी बाकी है, लेकिन TIFF में चयन ने ‘डोरोथी’ को दुनियाभर के दर्शकों और फिल्म दिग्गजों के बीच एक मजबूत पहचान दिलाई है।