बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड

Mumbai: Foreign exchange reserves set a new record

785.70 अरब डॉलर पर पहुंचा भंडार
मुंबई : (Mumbai)
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 10वें सप्ताह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चार सितंबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 44.903 अरब डॉलर बढ़कर 785.706 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) (RBI) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इससे पिछले सप्ताह भी विदेशी मुद्रा भंडार में 11.48 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी। इससे पहले 28 अगस्त को भंडार 740.803 अरब डॉलर के तत्कालीन रिकॉर्ड स्तर पर था।

विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign currency assets) (FCA) में भी इस दौरान 47.494 अरब डॉलर की जोरदार बढ़ोतरी हुई। इसके साथ एफसीए भंडार बढ़कर 648.186 अरब डॉलर हो गया, जिसमें यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-डॉलर मुद्राओं में उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल होता है।

स्वर्ण भंडार की कीमत में गिरावट
वहीं, सोने के भंडार की कीमत में 2.594 अरब डॉलर की कमी आई और यह घटकर 113.816 अरब डॉलर रह गई। इससे पिछले सप्ताह सोने के भंडार की वैल्यू में 12.19 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी।

आरबीआई के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights) (SDRs) में भी चार मिलियन डॉलर की मामूली गिरावट आई और यह 18.806 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) (IMF) के पास रिजर्व भी दो मिलियन डॉलर घटकर 4.916 अरब डॉलर रह गया।