बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Jakarta : जावा सागर में लापता जहाज से बचाए गए 103 यात्रियों में से एक की मौत

140 यात्री अभी भी गायब
जकार्ता : (Jakarta)
इंडोनेशिया के बंजरमासिन सर्च एंड रेस्क्यू (बचाव और खोज दल) ने जावा सागर में लापता जहाज (वर्जिनो ट्रांसपोर्ट 8) के 103 यात्रियों को रविवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें में से एक की मौत हो गई। दल अभी 140 यात्रियों की खोज रहा है। वर्जिनो ट्रांसपोर्ट 8 (Virgino Transport 8) का रविवार तड़के संपर्क टूटने के बाद बचाव और खोज अभियान शुरू किया गया है। इस जहाज पर कुल 243 लोग सवार थे।

अंतारा की रिपोर्ट के अनुसार बंजरमासिन सर्च एंड रेस्क्यू कार्यालय (Banjarmasin Search and Rescue Office) के प्रमुख आई पुतु सुदायाना ने बताया कि संकट की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद तीन वाणिज्यिक जहाजों ने इन लोगों का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बचाया। रविवार को संवाददाता सम्मेलन में सुदायाना ने कहा, “मध्य इंडोनेशिया समय (जीएमटी+8) के अनुसार दोपहर 12 बजे तक कुल 103 यात्रियों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया।”

उन्होंने बताया कि बचाव और खोज अभियान में टीबी मौहाव 9 (एमटी मौहाउ), टीबी टी-सी-पी और एमवी हाईडा जहाज की टीमें लगी हुई हैं। इस समय 140 लापता लोगों की तलाश की जा रही है। तीन वाणिज्यिक जहाजों के अलावा बचाव अभियान में केएन एसएआर लक्ष्मण, इंडोनेशियाई युद्धपोत (Indonesian warship) केआरआई नाला और नेविगेशन जहाज केएम कुनियित को भी शामिल किया गया है।

बताया गया है कि खराब मौसम के बाद वर्जिनो ट्रांसपोर्ट 8 का स्थानीय समय (जीएमटी+8) के अनुसार सुबह करीब 2 बजे संपर्क टूट गया था। यह जहाज 12 सितंबर को पूर्वी जावा के सुराबाया से रवाना हुआ था और बंजरमासिन की ओर जा रहा था।

द कोरिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बंजरमासिन सर्च एंड रेस्क्यू कार्यालय के प्रमुख आई पुतु सुदायाना ने कहा कि जहाज के कप्तान ने संकट का संदेश भेजने से पहले समुद्र में खराब हालात और 3 मीटर (10 फीट) तक ऊंची लहरों की सूचना दी थी और कहा था कि जहाज एक तरफ झुक रहा है। खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख सुदायाना ने बताया कि बाद में अधिकारियों को जानकारी मिली कि जहाज पलट गया है।

द गार्जियन की रिपोर्ट (The Guardian reports) के अनुसार 17,000 द्वीपों वाला देश इंडोनेशिया परिवहन के मुख्य साधन के रूप में फेरी पर बहुत ज्यादा निर्भर है। इसकी वजह यह है कि इंडोनेशिया में हवाई यात्रा की तुलना में समुद्री रास्ते सस्ते और आसानी से उपलब्ध हैं। हालांकि सुरक्षा मानकों का हमेशा सख्ती से पालन नहीं किया जाता है, जिसके कारण दुर्घटनाओं की दर अपेक्षाकृत ज्यादा है।