
मुंबई : (Mumbai) दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘महाशक्ति’ (South Indian actress Nayanthara’s highly anticipated film, ‘Mahashakti’) का टीजर जारी कर दिया गया है। सुंदर सी. के निर्देशन (Directed by Sundar C) में बनी इस फिल्म में नयनतारा एक बार फिर लोकप्रिय किरदार ‘मूकुथी अम्मन’ के रूप में नजर आ रही हैं। वर्ष 2020 में रिलीज हुई ‘मूकुथी अम्मन’ (‘Mookuthi Amman’) में उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इसकी वापसी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर में भव्य दृश्य, बड़े पैमाने पर तैयार किए गए सेट और रहस्य से भरपूर माहौल दिखाई देता है।
‘महाशक्ति’ का निर्माण डॉ. ईश्वरी के. गणेश ने वेल्स फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले अवनी मीडिया, आईवीवाई एंटरटेनमेंट और राउडी पिक्चर्स के साथ मिलकर (‘Mahashakti’ is produced by Dr. Ishari K. Ganesh under the banner of Vels Film International, in collaboration with Avni Media, IVY Entertainment, and Rowdy Pictures) किया है। फिल्म में नयनतारा के अलावा रेगिना कैसांद्रा, योगी बाबू और ऊर्वशी समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीजर में नयनतारा का दमदार और पहले से अलग रूप देखने को मिला है। निर्देशक सुंदर सी. ने इस बार ‘मूकुथी अम्मन’ की दुनिया को बड़े स्तर पर पेश करने की कोशिश की है।
फिल्म को नवंबर 2026 में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ (Hindi, Tamil, Telugu, Malayalam, and Kannada) भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। उत्तर भारत में फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी एए फिल्म्स संभालेगी। नयनतारा के लोकप्रिय किरदार की वापसी और फिल्म के भव्य स्तर को देखते हुए ‘महाशक्ति’ को लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ हिंदी दर्शकों में भी उत्सुकता बनी हुई है।
