बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘बिग बॉस 20’ में आसिफ खान का पारा चढ़ा, मेकर्स पर फूटा गुस्सा

Mumbai: Asif Khan Loses His Cool on 'Bigg Boss 20', Lashes Out at Makers

मुंबई : (Mumbai) सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 20’ (Salman Khan’s reality show ‘Bigg Boss Season 20’) में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। हालिया एपिसोड में, बिग बॉस ने इस हफ्ते की नामांकन प्रक्रिया को रद्द कर दिया और सजा के तौर पर सीधे-सीधे आसिफ खान, स्काउट ओपी और रोहैद खान (Asif Khan, Scout OP, and Rohad Khan) को नॉमिनेट कर दिया। बेघर होने के लिए नामांकित होने पर, ‘पंचायत’ अभिनेता आसिफ का पारा चढ़ गया और उन्होंने शो को “अन्यायपूर्ण” बताते हुए निर्माताओं के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की।

आसिफ ने बिग बॉस को अनुचित बताया

बिग बॉस ने सभी प्रतियोगियों ने को एक वीडियो दिखाया जिसमें आसिफ, यंग डीएसए, रोहैद और स्काउट (Asif, Young DSA, Rohad, and Scout) नामांकन प्रक्रिया पर बातचीत कर रहे थे, जो नियम का उल्लंघन है। चूकि यंग घर के कप्तान हैं, इसलिए उन्हें छोड़कर बाकी तीनों को नामांकित किया गया। हालांकि, आसिफ ने कहा कि बिग बॉस को अन्य प्रतियोगियों की चर्चा वाले वीडियो को भी दिखाने चाहिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उनकी आपसी दोस्ती तोड़ने के लिए किया जा रहा है।

आसिफ ने बिग बॉस को अनुचित बताया

आसिफ ने कहा, “मुझे लग रहा है कि खेल ही अन्यायपूर्ण है। क्या आप उन्हें यहां सिर्फ जिताने के लिए लाए हैं? अगर ऐसा है तो हमें पहले बताना चाहिए था। यह ठीक होता अगर बिग बॉस ने बस यह घोषणा कर दी होती कि इन चारों प्रतियोगियों ने नामांकन पर चर्चा की है और मैं उन्हें बेदखली के लिए नामांकित कर रहा हूं।” उन्होंने कहा कि अगर बिग बॉस के खिलाफ लड़ना पड़ा, तो वह पीछे नहीं हटेंगे।