बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘प्रताप’ की पहली झलक आई सामने, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

Mumbai: First glimpse of 'Pratap' revealed, makers announce release date

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अमित साध और अभिनेत्री ईशा देओल (Actor Amit Sadh and actress Esha Deol) जल्द ही फिल्म ‘प्रताप’ में पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी करने के साथ ही इसकी रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। सचिन सराफ (Sachin Saraf) के लेखन और निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स ने मिलकर किया है। फिल्म में अमित साध एक अनुभवी मुठभेड़ विशेषज्ञ की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म के पोस्टर में अमित साध बेहद गंभीर और दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। हाथ में बंदूक थामे उनका किरदार निशाना साधता नजर आ रहा है। वहीं, ईशा देओल का लुक इसके मुकाबले काफी शांत रखा गया है। फिल्म में तिग्मांशु धूलिया, मिलिंद गुणाजी और सीमा बिस्वास (Tigmanshu Dhulia, Milind Gunaji, and Seema Biswas) भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘प्रताप’ की कहानी एक अनुभवी मुठभेड़ विशेषज्ञ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे किसी घटना के बाद जेल जाना पड़ता है। जेल से बाहर आने के बाद उसके सामने अपने अतीत से जुड़े कई चौंकाने वाले राज खुलते हैं। इसके बाद कहानी रहस्य, तनाव और अप्रत्याशित घटनाओं के बीच आगे बढ़ती है। निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखने वाली सस्पेंस-थ्रिलर होगी। ‘प्रताप’ (Pratap) 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।