
मुंबई : (Mumbai) ‘कबीर सिंह’ और ‘भूल भुलैया 2’ जैसी चर्चित फिल्मों के निर्माता मुराद खेतानी अब (Murad Khetani, the producer behind acclaimed films like ‘Kabir Singh’ and ‘Bhool Bhulaiyaa 2’) अपनी कंपनी सिने1 स्टूडियोज के जरिए दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम बढ़ा रहे हैं। सिने1 स्टूडियोज (Cine1 Studios) ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका वाली तमिल फिल्म ‘बाथ्था’ (Tamil film ‘Baaththa’) के लिए ए फॉर एप्पल स्टूडियोज के साथ साझेदारी की है। फिल्म का लेखन और निर्देशन बालाजी थरनीधरन (directed by Balaji Tharaneetharan) ने किया है। फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है और यह 1 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘बाथ्था’ के जरिए सिने1 स्टूडियोज हिंदी सिनेमा से आगे बढ़ते हुए अलग-अलग भाषाओं की कहानियों को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। फिल्म में विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संगीत साई अभ्यंकर (Sai Abhyankar has composed the music) ने दिया है। फिल्म के निर्माता मुराद खेतानी के मुताबिक, दक्षिण भारतीय सिनेमा की स्थानीय परिवेश और मजबूत जड़ों से जुड़ी कहानियों में देशभर के दर्शकों से जुड़ने की क्षमता है। कंपनी का उद्देश्य केवल नए बाजार में प्रवेश करना नहीं, बल्कि विभिन्न भाषाओं के फिल्मकारों और प्रतिभाओं के साथ लंबे समय तक रचनात्मक साझेदारी करना है।
स्टार स्टूडियो18 और एटली द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज ने मिलकर किया है। फिल्म के निर्माता मुराद खेतानी, प्रिया एटली, आलोक जैन और अजीत अंधारे हैं। जारी किए गए टीजर में फिल्म की कहानी और दुनिया की पहली झलक देखने को मिलती है। विजय सेतुपति और बालाजी थरनीधरन जैसे नामों के साथ सिने1 स्टूडियोज की यह साझेदारी दक्षिण भारतीय सिनेमा में कंपनी की नई पारी की शुरुआत मानी जा रही है।
