
बंगलूरू : (Bengaluru) कर्नाटक के शिवमोगा (event in Shivamogga, Karnataka) में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ (‘Vande Mataram’) के पूरे गायन की जगह केवल दो अंतरे बजाए जाने पर भाजपा विधायक ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और सभा से वॉकआउट कर दिया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को शिवमोगा जिला प्रशासन की ओर से डॉ. बी आर अंबेडकर भवन (Dr. B.R. Ambedkar Bhavan) में आयोजित किया गया था। इस समारोह की अध्यक्षता शिवमोगा से भाजपा विधायक एस एन चन्नाबसप्पा कर रहे थे। कार्यक्रम में जिले के डिप्टी कमिश्नर सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जब राष्ट्रगीत बजाया गया, तो वह दो अंतरे (पैराग्राफ) के बाद अचानक रुक गया। इस पर विधायक ने पूरा गीत बजाने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए इसे आगे नहीं बजाया। इसके विरोध में विधायक कार्यक्रम छोड़कर चले गए।
