बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Dehradun : यूपीएल 2026 की टीमें पूरी, 21 सितंबर से होगा तीसरे सीजन का आगाज

Dehradun: UPL 2026 Teams Finalized; Third Season Kicks Off on September 21

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) (Uttarakhand Premier League) के तीसरे संस्करण के लिए सभी सात पुरुष टीमों के स्क्वाड प्लेयर्स ड्राफ्ट के बाद पूरे हो गए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 21 सितंबर से एक अक्टूबर तक रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium in Raipur) में होगा।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) (Cricket Association of Uttarakhand) के तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ हरिकेन्स, यूएसएन इंडियंस, नैनीताल टाइगर्स, ऋषिकेश रिवर किंग्स, हरिद्वार एल्मास, टिहरी टाइटन्स और देहरादून वॉरियर्स की टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों में सीनियर, अंडर-23, अंडर-19 और अनकैप्ड खिलाड़ियों का संयोजन किया गया है।

प्लेयर्स ड्राफ्ट में उत्तराखंड के प्रमुख खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों का आइकन प्लेयर बनाया गया है। ऋषिकेश रिवर किंग्स के आइकन प्लेयर आकाश मधवाल, यूएसएन इंडियंस के सुचित जे, नैनीताल टाइगर्स के अवनीश सुधा, हरिद्वार एल्मास के युवराज चौधरी, टिहरी टाइटन्स के तेजस्वी जायसवाल, देहरादून वॉरियर्स के कुणाल चंदेला और पिथौरागढ़ हरिकेन्स के मयंक मिश्रा होंगे।

सीएयू की सचिव किरण वर्मा (CAU Secretary Kiran Verma) ने कहा कि प्लेयर्स ड्राफ्ट के जरिए उत्तराखंड की प्रतिभाओं को मजबूत मंच मिला है। उन्होंने कहा कि सीनियर और उभरते खिलाड़ियों के एक साथ आने से तीसरे सीजन में प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ेगा।

सीएयू के पूर्व सचिव एवं बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष महिम वर्मा (Mahim Verma) ने कहा कि यूपीएल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में प्रदर्शन और अपनी क्षमताएं दिखाने का अवसर देता है। उनके अनुसार आईपीएल ऑक्शन चक्र के करीब होने के कारण खिलाड़ियों के लिए यह प्रदर्शन का महत्वपूर्ण मंच हो सकता है।

यूपीएल के चेयरपर्सन सुनील जोशी (UPL Chairperson Sunil Joshi) ने कहा कि ड्राफ्ट के बाद लीग में रोमांच बढ़ा है। अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संयोजन उत्तराखंड क्रिकेट में उपलब्ध प्रतिभाओं की गहराई को दर्शाता है।

महिला प्रतियोगिता में भी चार टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें मसूरी क्वींस, बागेश्वर एरियल, पिथौरागढ़ हरिकेन्स और देहरादून वॉरियर्स शामिल हैं। महिला वर्ग में प्रेमा रावत, राघवी बिष्ट, नंदिनी कश्यप और स्वेता वर्मा को क्रमश: बागेश्वर एरियल, पिथौरागढ़ हरिकेन्स, मसूरी क्वींस और देहरादून वॉरियर्स का आइकन प्लेयर बनाया गया है।

तीसरे संस्करण के लिए सभी टीमों के स्क्वाड पूरे होने के बाद अब प्रतियोगिता के मुकाबलों पर नजर है। यूपीएल 2026 के मैच 21 सितंबर से एक अक्टूबर तक देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।