बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘हनुमान अंश’

Mumbai: 'Hanuman Ansh' joins the 300 crore club

बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी
मुंबई : (Mumbai)
विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। कारोबारी दिनों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा साथ मिल रहा है। फिल्म ने आखिरकार दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, अली फजल की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) भी 200 करोड़ रुपये के घरेलू नेट कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। दूसरी ओर, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

दो करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की रिलीज के 41 दिन बाद भी कमाई जारी है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 41वें दिन करीब 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन बढ़कर 237.13 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 280 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, 41वें दिन विदेशों में 1.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 300.25 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें 20.25 करोड़ रुपये की विदेशी कमाई शामिल है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बात करें तो फिल्म ने 13वें दिन 3.75 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 199.45 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 286.64 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। कुछ दिनों पहले तक ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी, लेकिन फिलहाल ‘हनुमान अंश’ आगे चल रही है।

वहीं, ‘हैवान’ की कमाई अब काफी धीमी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन महज 55 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 9.30 करोड़ रुपये हो गया है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान (Akshay Kumar and Saif Ali Khan) की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है।