
मुंबई : (Mumbai) गणपति बप्पा की भक्ति, उत्सव का जोश और तेज-तर्रार संगीत का संगम गीत ‘जय जय गजानना’ (Jai Jai Gajanana) में देखने को मिल रहा है। रिलीज के बाद से ही यह गीत श्रोताओं का ध्यान खींच रहा है और अब तक इसे 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। तेज ताल और ऊर्जावान धुन के साथ तैयार यह गीत गणपति बप्पा की भक्ति को उत्सव के रंग में पेश करता है।
‘जय जय गजानना’ की खासियत इसका अंदाज है, जिसमें पारंपरिक गणपति भक्ति के साथ युवा संगीत का रंग देखने को मिलता है। जे नूतन पंकज ने गीत की रचना की है, जबकि केशव आनंद ने अपनी दमदार आवाज (composed by J. Nutan Pankaj and features the powerful vocals of Keshav Anand) में इसे पेश किया है। तेज बीट और लयबद्ध संगीत गीत को ऐसा अंदाज देते हैं, जो गणेशोत्सव के माहौल और नृत्य दोनों से आसानी से जुड़ता है। गणपति उत्सव के दौरान इस तरह के गीतों की अपनी अलग जगह होती है। ‘जय जय गजानना’ भी भक्ति के साथ उत्सव की ऊर्जा को सामने लाने की कोशिश करता है।
