बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi/Mumbai : दमानी से लेकर क्रिस गोपालकृष्णन तक : एनएसई के शेयर रखने वाले बड़े निवेशक

New Delhi/Mumbai: From Damani to Kris Gopalakrishnan – Major Investors Holding NSE Shares

नई दिल्ली/मुंबई : (New Delhi/Mumbai) देश के सबसे बड़े एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (country’s largest exchange, the National Stock Exchange) (एनएसई) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (Initial Public Offering) (आईपीओ) निवेशकों के लिए खुल गया है। इसमें निवेश करने के लिए 21 सितंबर, 2026 तक बोली लगाई जा सकती है।

इस आईपीओ का इंतजार इनवेस्टर्स को लंबे समय से था। एनएसई ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 6,746.18 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एनएसई का यह आईपीओ उन जाने-माने निवेशकों और बिजनेस लीडर्स पर भी रोशनी डाल रहा है, जिन्होंने स्टॉक एक्सचेंज की पब्लिक लिस्टिंग से पहले ही इसमें हिस्सेदारी बना ली है।

कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) (Red Herring Prospectus) में शामिल नामों में डीमार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी, हीरो एंटरप्राइज के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल, इंफोसिस के को-फाउंडर क्रिस गोपालकृष्णन एवं शेयर बाजार के दिग्गज रामदेव अग्रवाल और मोतीलाल ओसवाल भी शामिल हैं।

राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) के पास एनएसई के 3.91 करोड़ शेयर (1.58 फीसदी) के करीब हैं। आईपीओ के प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर 1,785 रुपये के मुताबिक उनकी होल्डिंग की वैल्यू लगभग 6,977 करोड़ रुपये है। मुंजाल के पास 1.02 करोड़ शेयर हैं, जबकि गोपालकृष्णन के पास 94.29 लाख शेयर हैं। एनएसई आईपीओ के प्राइस बैंड के हिसाब से 1,785 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर इन हिस्सेदारियों की वैल्यू क्रमशः लगभग 1,821 करोड़ रुपये और 1,683 करोड़ रुपये है।

अन्य प्रमुख शेयरधारकों में अग्रवाल और ओसवाल (Agrawal and Oswal) शामिल हैं, जिनके पास 8-8 लाख शेयर हैं। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर इनकी वैल्यू लगभग 143 करोड़ रुपये बैठती है। वहीं, एनएसई ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 6,746.18 करोड़ रुपये जुटाए है। एंकर निवेशकों में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), गोल्डमैन सैक्श और फिडेलिटी समेत कई बड़े संस्थागत निवेशक शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि एनएसई का 22,569 करोड़ रुपये का आईपीओ आज अभिदान के लिए खुल गया। तीन दिन का यह इश्यू 21 सितंबर को बंद होगा। ये आईपीओ पूरी तरह मौजूदा शेयरधारकों के द्वारा 12.64 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है।