बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : मुंबई में विधायक सुनील प्रभु की कार की चपेट में आने से पैदल यात्री घायल

Mumbai: A pedestrian was injured after being hit by MLA Sunil Prabhu's car in Mumbai.

मुंबई : (Mumbai) मुंबई के विलेपार्ले इलाके में शुक्रवार को शिवसेना (Uddhav Balasaheb Thackeray) गुट के विधायक सुनील प्रभु (Shiv Sena MLA Sunil Prabhu) की कार की चपेट में आने से एक पैदल यात्री घायल हो गया। घायल की पहचान सुनील धूलविया के रूप में हुई है। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विलेपार्ले पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह सुनील प्रभु मुंबई एयरपोर्ट से कांदिवली (Mumbai Airport to Kandivali) की ओर जा रहे थे। कार उनका चालक चला रहा था। विलेपार्ले इलाके में कार का नियंत्रण बिगड़ गया और सड़क पार कर रहे सुनील धूलविया को टक्कर लग गई। हादसे में धूलविया घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों और कार का नियंत्रण किन परिस्थितियों में बिगड़ा, इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।