बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : अभिनेता उपेंद्र का दिखा खतरनाक अवतार, ‘जॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल’ का फर्स्ट लुक जारी

Mumbai: Actor Upendra’s intense avatar revealed; first look of ‘Zombie Reddy 2 NXT LVL’ released

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता उपेंद्र के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल’ (actor Upendra’s upcoming film, ‘Zombie Reddy 2 NXT LVL’) का फर्स्ट लुक जारी किया गया। पोस्टर में उपेंद्र अब तक के अपने अलग और रहस्यमयी अवतार में नजर आ रहे हैं। लंबे बाल, रफ लुक और चेहरे पर उभरते गहरे भाव उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हैं। पोस्टर में वह एक विशाल पेड़ की डाल से उल्टे लटके हुए हाथ में लंबा हथियार थामे नजर आ रहे हैं।

पोस्टर का माहौल फिल्म की फैंटेसी और एक्शन की दुनिया की झलक देता है। घने जंगल के बीच जलती मशालें और रहस्यमयी परछाइयां इसे डरावना और रहस्यमय रंग देती हैं। उपेंद्र का ट्राइबल अंदाज और उनका अनोखा हाव-भाव उनके किरदार को और दिलचस्प बनाता है। पोस्टर पर लिखी टैगलाइन ‘रेडी टू टर्न द वर्ल्ड अपसाइड डाउन’ भी फिल्म के रहस्यमयी अंदाज को आगे बढ़ाती है।

सुपरहीरो तेजा सज्जा अभिनीत इस फिल्म में प्रशांत वर्मा क्रिएटर के तौर पर जुड़े हैं, जबकि सुपर्ण एस. वर्मा (Suparn S. Verma is directing) इसका निर्देशन कर रहे हैं। टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद (Produced by TG Vishwa Prasad and Krithi Prasad) के निर्माण में बन रही यह फिल्म पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले तैयार हो रही है।

फिल्म में उपेंद्र के अलावा शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह तेलुगु सिनेमा में कदम रखेंगी। ‘जॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल-डेड ऑर अलाइव’ को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, नेपाली और जापानी (Telugu, Tamil, Kannada, Malayalam, Hindi, Nepali, and Japanese) भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।