बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : प्रेग्नेंसी के चलते समांथा रुथ प्रभु ने छोड़ी फिल्म?

Mumbai: Did Samantha Ruth Prabhu Quit a Film Due to Pregnancy?

मुंबई : (Mumbai) दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु (South Indian actress Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के नए दौर को लेकर चर्चा में हैं। राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) के साथ अपने रिश्ते और जल्द मां बनने की खबर के बाद अभिनेत्री ने काम से ब्रेक लेने का फैसला किया है। इसी बीच खबर सामने आई है कि प्रेग्नेंसी के चलते एक बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट से भी उनका नाम हट गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समांथा की जगह अब श्रुति हासन को फिल्म ‘चेन्नई स्टोरी’ (Chennai Story) में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है।

तेलुगु ३६० डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘चेन्नई स्टोरी’ के मुख्य किरदार के लिए पहले समांथा रुथ प्रभु को साइन किया गया था। हालांकि, प्रेग्नेंसी के कारण अभिनेत्री ने काम से ब्रेक लिया, जिसके बाद फिल्म में उनकी जगह श्रुति हासन (Shruti Haasan) को लिए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, फिल्म में बदलाव को लेकर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। यह फिल्म टिमेरी एन. मुरारी के चर्चित उपन्यास ‘द अरेंजमेंट्स ऑफ लव’ (The Arrangements of Love) पर आधारित है। फिल्म का लेखन और निर्देशन बाफ्टा पुरस्कार विजेता फिल्मकार फिलिप जॉन (directed by BAFTA Award-winning filmmaker Philip John) ने किया है, जो ‘डाउनटन एबे’ जैसे चर्चित कामों के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म की कहानी चेन्नई की निजी जासूस अनु के इर्द-गिर्द घूमती है। अनु का किरदार अब श्रुति हासन निभाती नजर आ सकती हैं। कहानी में प्यार, अपनी पहचान को स्वीकार करने और भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई है। फिल्म की कहानी चेन्नई और कार्डिफ की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है। यह मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा में होगी, लेकिन इसमें तमिल और अन्य भाषाओं का भी इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में यह परियोजना भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के मेल के तौर पर देखी जा रही है। समांथा रुथ प्रभु की पिछली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ (Maa Inti Bangaram) को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनिया भर में १०० करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान समांथा ने अपनी निर्देशक को प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।

समांथा की गोद भराई की रस्म भी सितंबर के मध्य में होने की जानकारी सामने आई थी। ईशा फाउंडेशन में मां लिंग भैरवी के समक्ष यह रस्म आयोजित होने की बात कही गई। इस दौरान समांथा और राज निदिमोरु साथ नजर आए। धार्मिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच अभिनेत्री की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। फिलहाल ‘चेन्नई स्टोरी’ (Chennai Story) में श्रुति हासन की भूमिका को लेकर सामने आई जानकारी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रही है। यदि यह बदलाव तय होता है तो समांथा की जगह श्रुति हासन के लिए यह एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट साबित हो सकता है।