
भदोही : (Bhadohi) दर्रोपुर निवासी फिरोज अहमद साइबर ठगी का शिकार हो गए। पिता को न्यूरो फिजिशियन डॉ. राजीव वर्मा (Dr. Rajiv Verma) को दिखाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के दौरान जालसाजों ने फर्जी लिंक भेजकर उनके खाते से 99,997.77 रुपये निकाल लिए।
फिरोज ने एक सितंबर को गूगल से डॉक्टर का नंबर खोजकर संपर्क किया था। जालसाजों ने व्हाट्सएप पर मरीज की जानकारी भरने के लिए लिंक भेजा और अपॉइंटमेंट फीस के नाम पर 10 रुपये यूपीआई से भेजने को कहा।
इसके बाद दूसरे नंबर से अपॉइंटमेंट कंफर्म होने का संदेश भेजकर पांच सितंबर की तारीख बताई गई। चार सितंबर की शाम खाते से लगातार चार यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए 29,999.62, 29,998.98, 19,999.59 और 19,999.58 रुपये निकाले गए।
पांच सितंबर को जानकारी मिलने पर फिरोज ने तत्काल बैंक खाता फ्रीज कराया और पुलिस से शिकायत की। एनसीआरपी पर शिकायत संख्या 33109260233195 दर्ज कराते हुए जालसाजों के तीन मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिए गए। भदोही कोतवाली प्रभारी शैलेश कुमार राय (Shailesh Kumar Rai, the Station House Officer (SHO) of Bhadohi Kotwali) ने बताया कि सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
