बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : देशव्यापी हड़ताल से पहले रविवार होने के बावजूद 27 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक

New Delhi: Banks will remain open on September 27th despite it being a Sunday before the nationwide strike.

आरबीआई ने दी मंजूरी
नई दिल्ली : (New Delhi)
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई (Reserve Bank of India) (RBI) ने बड़ा फैसला लिया है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि रविवार, 27 सितंबर, 2026 को बैंक खुले रहेंगे, ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो।

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (United Forum of Bank Unions) (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर, 2026 तक तीन दिनों की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल बुलाई है। ये हड़ताल 26 और 27 सितंबर की सप्ताहांत की छुट्टियों के ठीक बाद हो रही है। इसलिए सरकार ने नागरिकों की बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पहले से ही यह आवश्यक कदम उठाए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि आम लोगों की बैंकिंग से जुड़ी जरूरी जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों, सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक (public sector banks and regional rural banks) रविवार, 27 सितंबर 2026 को को सामान्य रूप से काम करेंगे।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर 2026 को पूरी तरह से चालू रखने की मंज़ूरी दे दी है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि बैंक ग्राहकों की भलाई और सुविधा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की है और यह पक्का करने के लिए भी कदम उठाए हैं कि ज़रूरी बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहें।