
मुंबई : (Mumbai) दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके (Colaba area of South Mumbai) में बुधवार सुबह दोपहिया वाहन के सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों को उपचार के लिए जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डिवाइडर से टकराया दोपहिया वाहन
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6 बजे अफगान चर्च के पास, कोलाबा पोस्ट ऑफिस (Colaba Post Office) के बगल में हुआ। हादसे में दोपहिया वाहन सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना की सूचना ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दी।
मृतकों की पहचान की जानकारी प्रतीक्षित
हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को जीटी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टर विवेक से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। फिलहाल मृतकों की पहचान और उनकी उम्र की जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
