बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : अली फजल की थ्रिलर सीरीज ‘राख’ का ट्रेलर रिलीज

Mumbai: Trailer Released for Ali Fazal's Thriller Series 'Raakh'

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अली फजल (actor Ali Fazal) की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘राख’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी इस रहस्यमयी क्राइम थ्रिलर सीरीज को अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत (Anusha Nandkumar and Sandeep Saket) ने लिखा है। सीरीज में अली फजल के साथ सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी और आमिर बशीर (Sonali Bendre, Rakesh Bedi, and Aamir Bashir) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

ट्रेलर की शुरुआत दिल्ली पुलिस के अधिकारी एसआई जयप्रकाश के किरदार में नजर आ रहे अली फजल से होती है, जो दो लापता बच्चों के मामले की जांच में जुटे दिखाई देते हैं। जांच के दौरान वह बच्चों के परिवार से पूछताछ करते हैं और खुद को साबित करने के दबाव में लगातार संघर्ष करते नजर आते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, मामला एक साधारण गुमशुदगी से निकलकर अपहरण, रहस्य और कई चौंकाने वाले राजों तक पहुंच जाता है, जिससे ट्रेलर का रोमांच और बढ़ जाता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘राख’ की कहानी 1978 के चर्चित गीता और संजय चोपड़ा (Geeta and Sanjay Chopra) अपहरण एवं हत्या कांड से प्रेरित बताई जा रही है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अपराध, सस्पेंस और भावनात्मक संघर्ष से भरपूर यह सीरीज 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।