बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में ‘बूंग’ का जलवा

Mumbai: 'Boong' Shines at the New York Indian Film Festival

मुंबई : (Mumbai) फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शानदार सफलता हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। 28 से 31 मई तक आयोजित इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव का समापन पुरस्कार समारोह के साथ हुआ, जिसमें भारतीय सिनेमा की विभिन्न भाषाओं और शैलियों की फिल्मों को सम्मानित किया गया। ‘बूंग’ तीन पुरस्कार जीतकर समारोह की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी।

फिल्म को ‘सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म’ (Best Debut Film) का पुरस्कार मिला, जबकि इसकी निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी को ‘सर्वश्रेष्ठ निर्देशक’ के सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा फिल्म के युवा कलाकार गुगुन किपगेन ने ‘सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार’ का पुरस्कार अपने नाम किया। न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (New York Indian Film Festival) में 15 भाषाओं की फिल्मों का प्रदर्शन किया गया था और कड़े मुकाबले के बीच ‘बूंग’ की उपलब्धि को भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

‘बूंग’ एक संवेदनशील और भावनात्मक कहानी है, जो मणिपुर की घाटी में रहने वाले एक मासूम लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। अपनी मां के अकेलेपन और परिवार की मुश्किल परिस्थितियों को देखकर वह उन्हें खुश करने के लिए अपने पिता को वापस लाने की ठान लेता है। इस सफर में उसे कई भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म पहले ही ‘बाफ्टा 2026’ में ‘बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म’ का पुरस्कार जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है।