बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में निचले स्तर से रिकवरी

New Delhi: Stock Market Recovers from Lows in Early Trade

सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति में सुधार का रुख
नई दिल्ली : (New Delhi)
घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवर करता हुआ नजर आ रहा है। कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई । बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। हालांकि बीच-बीच में बिकवाली का झटका भी लगता रहा।

इसके बावजूद ये दोनों सूचकांक लाल निशान में होने के बावजूद लगातार धीरे-धीरे रिकवर करते रहे। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.23 प्रतिशत और निफ्टी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टेक महिंद्रा, इंफोसिस, कोल इंडिया, टीसीएस और जेएसडब्ल्यू स्टील (Tech Mahindra, Infosys, Coal India, TCS, and JSW Steel) के शेयर 3.99 प्रतिशत से लेकर 1.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, श्रीराम फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर और आईटीसी के शेयर 3.21 प्रतिशत से लेकर 2.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,734 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,258 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,476 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से छह शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 24 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान में और 39 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स 322.14 अंक की कमजोरी के साथ 73,945.20 अंक के स्तर पर खुला। बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक गिर कर 73,815.12 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 172.25 अंक की गिरावट के साथ 74,095.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी (NSE Nifty) ने 153.45 अंक टूट कर 23,229.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही इस सूचकांक को लिवालों का सहारा मिल गया, जिससे इसकी चाल में सुधार होने लगा। हालांकि बीच-बीच में बिकवाली के मामूली झटके भी लगते रहे। इसके बावजूद खरीदारी का जोर लगातार बना रहा, जिससे यह सूचकांक निचले स्तर से लगातार रिकवर करता रहा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 66.55 अंक की कमजोरी के साथ 23,316.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 508.40 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,267.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 165.15 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,382.60 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।