बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : आईईपीएफए और सेबी 5 जून को भोपाल में करेंगे निवेशक शिविर का आयोजन

New Delhi: IEPFA and SEBI to Organize Investor Camp in Bhopal on June 5

नई दिल्ली : (New Delhi) निवेशक शिक्षा और संरक्षण कोष प्राधिकरण (Investor Education and Protection Fund Authority) (IEPFA) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) (SEBI) भोपाल में 5 जून को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय ‘निवेशक शिविर’ का आयोजन करेंगे।

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में बताया कि आईईपीएफए का उद्देश्य इस ‘शिविर’ के माध्यम से निवेशकों को सशक्त बनाना और उनकी शिकायतों के निवारण तथा बिना दावे वाले लाभांश प्रक्रिया को सरल बनाना है। यह शिविर निवेशकों को बिना दावा किए गए लाभांश और शेयरों से संबंधित मुद्दों को हल करने में सहायता करने के लिए एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं प्रदान करने वाले मंच के रूप में कार्य करेगा। साथ ही, निवेशक सेवाओं और जमीनी स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र तक सीधी पहुंच को सक्षम करेगा।

मंत्रालय ने कहा कि निवेशक शिविर के माध्यम से आईईपीएफए का लक्ष्य- छह से सात वर्षों से लंबित बिना दावा किए गए लाभांश और शेयरों की रिकवरी के लिए प्रत्यक्ष सहायता, मौके पर ही केवाईसी अपडेट और नामांकन संबंधी सेवाएं और लंबित आईईपीएफए दावों से संबंधित मुद्दों में तत्काल सहायता और समाधान उपलब्ध करानां शामिल है। यह कार्यक्रम वृंदावन गार्डन, होशंगाबाद रोड (NH-12), आर्यन विंग्स कॉलोनी, श्री रामेश्वरम, बागमुगलिया, मिसरोद, भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक आवेदक नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से शिविर के लिए www.iepf.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने कहा कि निवेशक शिक्षा और संरक्षण कोष प्राधिकरण का यह पहल पूरे देश में एक सुरक्षित, सुलभ और निवेशक-केंद्रित वित्तीय इको सिस्टम के निर्माण के प्रति आईईपीएफए की प्रतिबद्धता को दोहराती है। आईईपीएफए सतत वित्तीय साक्षरता पहलों और देशव्यापी सहयोगात्मक लोक संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से निवेशकों की शिक्षा, जागरूकता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।