बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : सोमी अली ने ‘काला हिरण’ निर्माताओं का किया समर्थन

Mumbai: Somy Ali Supports 'Kala Hiran' Filmmakers

मुंबई : (Mumbai) फिल्म निर्माता अमित जानी (filmmaker Amit Jani) की आगामी फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म को अभिनेता सलमान खान (actor Salman Khan) से जुड़े चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित बताया जा रहा है। इसी को लेकर सलमान खान की कानूनी टीम ने हाल ही में फिल्म निर्माताओं को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने और फिल्म से जुड़ी सामग्री हटाने की मांग की थी।

इस बीच अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वीडियो में वह सलमान खान की कानूनी टीम (Salman Khan’s legal team) द्वारा भेजे गए नोटिस को फाड़ते नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह किसी भी परिस्थिति में फिल्म का निर्माण बंद नहीं करेंगे। निर्माता का कहना है कि उनकी फिल्म का सलमान खान के मामले से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।

विवाद के बीच सलमान खान की पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री सोमी अली (actress Somy Ali) ने अमित जानी का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी भी फिल्म निर्माता को किसी भी विषय पर फिल्म बनाने का अधिकार है। सोमी ने यह भी कहा कि केवल दोषी लोग ही सच्चाई से बचने की कोशिश करते हैं और धमकियों का सहारा लेते हैं। उनके इस बयान के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।

उधर, सलमान खान की कानूनी टीम ने फिल्म निर्माताओं से लिखित माफी मांगने और फिल्म से संबंधित प्रचार सामग्री हटाने की मांग की है। टीम ने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं निर्माता अपने दावे पर कायम हैं और फिल्म निर्माण जारी रखने की बात कह रहे हैं। ऐसे में ‘काला हिरण’ (Kala Hiran) को लेकर विवाद और कानूनी टकराव आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।