बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर रिलीज

Mumbai: Teaser for Shreyas Talpade's 'The India Story' Released

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता श्रेयस तलपड़े और अभिनेत्री काजल अग्रवाल (Shreyas Talpade and Kajal Aggarwal) की आगामी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार टीजर जारी कर दिया गया है। इस वर्ष अप्रैल में घोषित हुई इस फिल्म का निर्देशन चेट्टन डीके ने किया है, जबकि कहानी और निर्माण की जिम्मेदारी सागर बी शिंदे (Sagar B. Shinde) ने संभाली है। फिल्म खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट और रसायनों के दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दों को केंद्र में रखती है।

जारी टीजर में दिखाया गया है कि किस तरह रोजमर्रा के भोजन में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक और रासायनिक पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए ‘धीमा जहर’ साबित हो रहे हैं। इसमें खाद्य मिलावट के कारण बीमार होकर अस्पताल पहुंचने वाले लोगों के दृश्य भी दिखाए गए हैं, जो दर्शकों को झकझोरने का काम करते हैं। टीजर समाज में बढ़ती लापरवाही, जवाबदेही की कमी और खाद्य सुरक्षा से जुड़े तंत्र में सुधार की जरूरत को भी रेखांकित करता है।

निर्माताओं का दावा है कि फिल्म खाद्य उद्योग से जुड़े उन पहलुओं को उजागर करेगी, जिनका सीधा असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। सामाजिक संदेश से भरपूर ‘द इंडिया स्टोरी‘ (The India Story) 24 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और फिल्म को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।