बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : 10 जून को आयेगा ‘अल्फा’ का टीज़र

Mumbai: 'Alpha' Teaser to Drop on June 10

मुंबई : (Mumbai) यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) की बहुप्रतीक्षित स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ का टीज़र 10 जून को रिलीज किया जाएगा। आलिया भट्ट और शरवरी (Alia Bhatt and Sharvari) अभिनीत इस फिल्म की पहली झलक एक ऐसी लड़की की ओरिजिन स्टोरी पेश करेगी, जिसे एक खतरनाक असैसिन बनने के लिए तैयार किया जाता है। वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी एक महिला हत्यारे के सफर पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन ‘द रेलवे मेन’ फेम शिव रवैल (directed by Shiv Rawail) ने किया है।

सूत्रों के अनुसार, टीज़र रिलीज के साथ ही फिल्म का बड़ा मार्केटिंग और प्रमोशनल अभियान भी शुरू होगा। इस अभियान का केंद्र केवल फिल्म नहीं, बल्कि ‘अल्फा’ (Alpha) नाम से जुड़ी सोच और रवैया होगा। बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने एक बहुस्तरीय रणनीति तैयार की है, जिसके तहत डिजिटल कैंपेन, युवाओं से जुड़े कार्यक्रम और देशभर में विभिन्न गतिविधियों के जरिए आधुनिक भारत की आत्मविश्वासी और बेबाक युवा पीढ़ी का जश्न मनाया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि फिल्म का प्रचार अभियान खास तौर पर महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के विचार को सामने रखेगा। ‘अल्फा’ को एक ऐसे प्रतीक के रूप में पेश किया जाएगा, जो अपनी किस्मत खुद लिखने और सामाजिक बंधनों को चुनौती देने की सोच का प्रतिनिधित्व करता है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर (Bobby Deol and Anil Kapoor) भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। वायआरएफ की यह मेगा बजट एक्शन थ्रिलर इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।