बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : फिल्म ‘अल्फा’ का दमदार टीजर रिलीज

Mumbai: Powerful teaser of the film "Alpha" released

मुंबई : (Mumbai) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बहुप्रतीक्षित स्पाई-एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ का पहला टीजर बुधवार को रिलीज हो गया है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म को शिव रावेल ने निर्देशित (Directed by Shiv Rawail) किया है। टीजर में आलिया का दमदार और एक्शन से भरपूर अवतार देखने को मिला है। साथ ही बॉबी देओल के किरदार से भी पर्दा उठ गया है, जो फिल्म में आलिया के पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे। टीजर ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

टीजर की शुरुआत एक भावनात्मक दृश्य से होती है, जहां आलिया अपने पिता (Bobby Deol) के साथ 18वें जन्मदिन का जश्न मनाती दिखाई देती हैं। हालांकि, कहानी जल्द ही रोमांचक मोड़ लेती है जब बॉबी देओल अपनी बेटी को उसके पहले मिशन पर भेजने की तैयारी करते हैं। वह उसे याद दिलाते हैं कि बचपन से ही उसे इसी मकसद के लिए तैयार किया गया है। इसके बाद टीजर में हाई-वोल्टेज एक्शन, खतरनाक मिशन और आलिया की जबरदस्त फाइटिंग स्किल्स की झलक देखने को मिलती है।

निर्माताओं ने टीजर के साथ फिल्म की नई रिलीज तारीख का भी ऐलान किया है। ‘अल्फा’ (Alpha) अब तीन जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया, बॉबी देओल के अलावा शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। एक्शन, भावनाओं और स्पाई थ्रिलर के मिश्रण से सजी यह फिल्म वाईएआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे चर्चित परियोजनाओं में शामिल है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।