बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

New Delhi: Stock market trades bullish in early trade, Sensex and Nifty rise

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ है। आज कारोबार की सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में कुछ देर के लिए गिरावट भी आई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इन दोनों सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.64 प्रतिशत और निफ्टी 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और एशियन पेंट्स (Hindustan Unilever, Nestle, Reliance Industries, Tata Consumer Products, and Asian Paints) के शेयर 2.68 प्रतिशत से लेकर 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एटरनल, अदानी एंटरप्राइजेज और श्रीराम फाइनेंस के शेयर 3.19 प्रतिशत से लेकर 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,723 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,607 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,116 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 11 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 69.51 अंक की तेजी के साथ 73,988.27 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण यह सूचकांक गिर कर लाल निशान में 73,897.83 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लिवाली के सपोर्ट से थोड़ी देर में ही सेंसेक्स रिकवर कर हरे निशान में पहुंच गया। बाजार में लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 475.44 अंक की मजबूती के साथ 74,394.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 8.15 अंक की कमजोरी के साथ 23,233.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण यह सूचकांक लुढ़क कर 23,217.30 अंक के स्तर तक चला गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से यह सूचकांक रिकवरी कर हरे निशान में पहुंच गया।

लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही यह सूचकांक उछल कर 23,384.45 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का हल्का दबाव बनने की वजह से इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 23,363 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 394.50 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73,918.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 119.10 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,242.10 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।