बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ 23 जून को खुलेगा, प्राइस बैंड 130-138 रुपये प्रति शेयर

Mumbai: Adwit Jewels' IPO will open on June 23rd, with a price band of ₹130-138 per share

मुंबई : (Mumbai) जयपुर स्थित अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (initial public offering) (IPO) मंगलवार, 23 जून को खुलेगा। इसमें निवेश के लिए निवेशक 25 जून तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 130-138 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में बताया कि उसका आईपीओ मंगलवार, 23 जून को खुलकर 25 जून को बंद होगा। इसमें निवेश के लिए एंकर निवेशक 22 जून को बोली लगा सकेंगे। अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड ने इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 130-138 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इश्यू बंद होने के बाद इसके शेयर का अलॉटमेंट 29 जून को फाइनल हो सकता है। इसके शेयर बीएसई और एनएसई पर 1 जुलाई को सूचीबद्ध होंगे।

अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड (Adwait Jewels Limited) के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इस इश्यू के लिए निवेशक कम से कम 100 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद 100 के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। यह आईपीओ पूरी तरह से 1.19 करोड़ इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है, जबकि इसमें बिक्री के लिए कोई प्रस्ताव घटक नहीं है।

कंपनी इस नए इश्यू से प्राप्त 65 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग अपनी बढ़ती कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए करेगी, 65 करोड़ रुपये का उपयोग ऋण चुकाने के लिए किया जाएगा। वहीं, शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड कंपनी भारत के रत्न और आभूषण हब, जयपुर (Rajasthan) में स्थित है। इस कंपनी का ब्रांड का नाम ‘रंभजो’ है। यह कंपनी पारंपरिक और आधुनिक हाथ से बनी बेहतरीन आभूषण बनाती और बेचती है, जिसमें कुंदन, पोल्की, डायमंड और जड़े हुए पीस मुख्य रूप से शामिल हैं।