बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : मई में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 27.3 फीसदी का इजाफा : सियाम

New Delhi: Passenger vehicle wholesale sales increased by 27.3 percent in May: SIAM

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच घरेलू यात्री वाहनों (Domestic passenger vehicle) की थोक बिक्री में इजाफा हुआ है। मई में यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 27.3 फीसदी बढ़कर 4,38,854 इकाई हो गई। मई 2025 में थोक बिक्री 3,44,656 इकाई रही थी।

उद्योग संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (Society of Indian Automobile Manufacturers) (SIAM) ने सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। सियाम की ओर से जारी एक बयान के अनुसार दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री भी मई महीने में 14.8 फीसदी बढ़कर 19,02,209 इकाई हो गई, जो मई 2025 में 16,57,116 इकाई थी।

उद्योग संगठन सियाम के मुताबिक तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री मई में 31.1 फीसदी बढ़कर 70,720 इकाई हो गई, जबकि एक वर्ष पहले इसी महीने में यह 53,942 इकाई रही थी।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन (SIAM Director General Rajesh Menon) ने जारी बयान में कहा, “यात्री वाहनों, तिपहिया और दोपहिया वाहनों ने मई 2026 में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की, जिसमें हर सेगमेंट में दोहरे अंकों की मजबूत वृद्धि हुई है।”

उन्होंने कहा, “पिछले वर्ष मई के निम्न आधार प्रभाव और वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Services Tax) (GST) दरों में कमी से उत्पन्न मांग, साथ ही आसान वित्तपोषण के कारण मई महीना फिर से खपत में वृद्धि के रूप में दिख रही है।”