बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : राम चरण की ‘पेड्डी’ के सामने फीकी पड़ीं नई फिल्में

Mumbai: Ram Charan's "Peddi" pales in comparison to new releases

मुंबई : (Mumbai) राम चरण (Ram Charan) की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे सप्ताह में भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है और कमाई के मामले में बाकी फिल्मों से काफी आगे निकल गई है। वहीं पिछले सप्ताह रिलीज हुई कई नई फिल्मों को कारोबारी दिनों में दर्शकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘पेड्डी’ ने रिलीज के 12वें दिन 4.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि 11वें दिन की तुलना में कमाई में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 220.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं विश्वभर में फिल्म 312.81 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। राम चरण के साथ फिल्म में जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु, बोमन ईरानी और शिव राजकुमार (Janhvi Kapoor, Divyenndu, Boman Irani, and Shiva Rajkumar) भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

दूसरी ओर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखाई दे रही है। फिल्म ने चौथे दिन केवल 65 लाख रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 4.90 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ (Diljit Dosanjh and Sharvari Wagh) अभिनीत ‘मैं वापस आऊंगा’ ने चौथे दिन 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया और अब तक 6.75 करोड़ रुपये जुटाए हैं। मनोज बाजपेयी की ‘गर्वनर: द साइलेंट सेवियर’ ने चौथे दिन 50 लाख रुपये कमाए, जबकि विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने 2.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए कुल 11.55 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। नई फिल्मों के मुकाबले ‘पेड्डी’ का दबदबा फिलहाल कायम नजर आ रहा है।