बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : मुंबई में कोयला और लिग्नाइट गैसीफिकेशन योजना पर कोयला मंत्रालय का तीसरा रोड शो गुरुवार को

New Delhi: Ministry of Coal to hold third roadshow on coal and lignite gasification scheme in Mumbai on Thursday

नई दिल्ली : (New Delhi) कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) गुरुवार को मुंबई में ‘सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना’ (‘Scheme to Promote Surface Coal and Lignite Gasification Projects’) पर तीसरे रोड शो का आयोजन करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य उद्योग की भागीदारी बढ़ाना और आयातित प्राकृतिक गैस तथा अमोनिया पर निर्भरता कम कर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है।

कोयला मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विशेष अतिथि, (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) जबकि कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे (Satish Chandra Dubey) विशिष्ट अतिथि होंगे।

मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में बताया कि नई दिल्ली और हैदराबाद में आयोजित पिछले रोड शो को मिली उत्साहजनक सराहना के बाद मुंबई रोड शो में प्रमुख उद्योग हितधारकों, निवेशकों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, नीति निर्माताओं, कोयला क्षेत्र के प्रतिनिधियों, वित्तीय संस्थानों और राज्य सरकार के अधिकारियों के एक साथ आने की उम्मीद है, ताकि कोयला गैसीकरण के उभरते अवसरों पर विचार-विमर्श किया जा सके और कोयला संसाधनों के स्वच्छ और अधिक टिकाऊ उपयोग के राष्ट्र के दृष्टिकोण का समर्थन किया जा सके।