बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘द इंडिया स्टोरी’ का पहला लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता श्रेयस तलपड़े की आगामी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ (actor Shreyas Talpade’s upcoming film, ‘The India Story’) का पहला लुक पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में श्रेयस तलपड़े एक गंभीर और हताश पिता के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अपनी बीमार बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ता दिखता है। फिल्म का निर्देशन चेट्टन डीके (directed by Chettan DK) ने किया है, जबकि कहानी और निर्माण की जिम्मेदारी सागर बी शिंदे (Sagar B. Shinde) ने संभाली है। काजल अग्रवाल भी फिल्म में एक मजबूत महिला वकील की भूमिका में दिखाई दे रही हैं, जो न्याय की इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाती हैं।

फिल्म की कहानी खाद्य पदार्थों में मिलावट, रसायनों के दुरुपयोग और उससे जुड़े कथित घोटालों जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों को केंद्र में रखती है। पोस्टर में दिखाया गया है कि किस तरह एक पिता अपनी बेटी के लिए न्याय पाने के लिए सिस्टम से संघर्ष करता है, जबकि दूसरी ओर एक वकील उसकी कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाने में मदद करती है। निर्माताओं का दावा है कि फिल्म समाज में मौजूद खाद्य सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को बड़े पर्दे पर उजागर करेगी।

हालांकि, फिल्म को लेकर विवाद भी सामने आने लगे हैं। हाल ही में निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया है, जिसमें भ्रामक और मानहानिकारक दावे करने का आरोप लगाया गया है। नोटिस में कहा गया है कि फिल्म भारतीय कृषि और खाद्य तंत्र को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रही है और इसे ‘धीमा जहर’ (slow poison) बताकर छवि को नुकसान पहुंचाया गया है। इसके साथ ही सीबीएफसी (CBFC) से फिल्म को प्रमाणन न देने का आग्रह भी किया गया है। निर्माताओं ने इन आरोपों पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिल्म 24 जुलाई 2026 (release on July 24, 2026) को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी।