बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का टीजर रिलीज

Mumbai: Teaser of Sunny Deol's 'Partition 1947' Released

मुंबई : (Mumbai) आमिर खान प्रोडक्शंस (Aamir Khan Productions) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Partition 1947) का टीजर जारी कर दिया गया है। मोशन पोस्टर और किरदारों के पोस्टर्स के बाद अब फिल्म की पहली झलक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। टीजर भारत की आजादी और विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि में एक ऐसी कहानी का संकेत देती है, जो साहस, बलिदान और इंसानी जज्बे को केंद्र में रखती है। भावनात्मक दृश्यों और दमदार संवादों से सजा यह टीजर इतिहास के सबसे कठिन दौर में उम्मीद की किरण तलाशने की कोशिश करता नजर आता है।

टीजर में विभाजन की त्रासदी के बीच एक ऐसे नायक की कहानी दिखाई गई है, जो नफरत और डर के माहौल में मानवता और हिम्मत की मिसाल बनकर उभरता है। फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह (Shabana Azmi, Sunny Deol, Preity Zinta, Karan Deol, Ali Fazal, and Abhimanyu Singh) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, जिसे लेकर दर्शकों में खास उत्साह है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी (National Award-winning director Rajkumar Santoshi) के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।