बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : जियो प्लेटफॉर्म्स सेबी के समक्ष दाखिल करेगा आईपीओ दस्तावेज: मुकेश अंबानी

Mumbai: Jio Platforms to file IPO papers with SEBI: Mukesh Ambani

मुंबई : (Mumbai) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited’s) (RIL) की डिजिटल सेवा इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स शुक्रवार को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) (SEBI) के समक्ष अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (initial public offering) (IPO) लाने के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी (Reliance Industries Chairman and Managing Director Mukesh Ambani) ने कंपनी की 49वीं वार्षिक आम बैठक में यह जानकारी दी। मुकेश डी. अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स के निदेशक मंडल ने आईपीओ लाने के दस्तावेज को आज मंजूरी दे दी। इसे आज ही सेबी के समक्ष दाखिल किया जाएगा।

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) का आईपीओ इस साल आरआईएल के लिए वैल्यू बनाने की दिशा में सबसे अहम पड़ाव है। इससे रिलायंस के शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ी वैल्यू बनने की उम्मीद है। इसके साथ ही नए निवेशकों को निवेश का एक आकर्षक मौका भी मिलेगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो की प्रस्तावित लिस्टिंग दुनिया को दिखाएगी कि भारत ग्लोबल स्तर, ग्लोबल क्षमता और ग्लोबल वैल्यू वाली टेक्नोलॉजी कंपनियां बना सकता है।

कंपनी ने बीएसई और एनएसई को दी सूचना में भी कहा है कि यह आईपीओ आवश्यक नियामकीय मंजूरियों के अधीन रहेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (Jio Platforms Limited) (JPL) की 66.43 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि शेष 33.57 फीसदी में से मेटा और गूगल की संयुक्त हिस्सेदारी 17.71 फीसदी है। विश्लेषकों का अनुमान है कि जियो का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (initial public offering) (IPO) अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम हो सकता है, जिसका संभावित मूल्यांकन 130–180 अरब यूएस डॉलर के बीच आंका जा रहा है।